कागज़ को फाड़ने पर आवाज़ क्यों आती है?????????? हम जानते है की कागज़ पेड़ -पौधों से मिलने वाले CELLULOSE FIBRES से मिलकर बने होते है। ये FIBRES एक दूसरे से एक जाली की तरह जुड़े होते है। इनके बीच में HYDROGEN BOND होता है। जब कागज़ को फाड़ा जाता है तो उसे विपरीत दिशा में खींचा जाता है। इससे कागज़ को जोड़े रखने वाले HYDROGEN BOND टूटने लगते है। ऐसा होने से CELLULOSE FIBRES कंपन(VIBRATE) करने लगते है जिससे आवाज़ पैदा होती है। लेकिन जब कागज़ गीला हो तो फाड़ने पर आवाज़ नहीं आती ऐसा क्यों ???????? क्योंकि कागज़ गीला होने पर कागज़ के FIBRES पानी को सोख कर फूल जाते हैऔर आपस में चिपक जाते है। इसलिए कागज़ फाड़ने पर वो कम्पन नहीं कर पाते है। और कम्पन नहीं होने से आवाज़ नहीं आती।